Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025:- अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर सामने आई है। बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग (Excise & Prohibition Department) में 2180 पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती विभिन्न पदों पर निकाली गई है जिनमें कांस्टेबल (सिपाही), एलडीसी (निम्न वर्गीय लिपिक), कार्यालय परिचारक, अवर निरीक्षक (SI), वाहन चालक और स्टेनोग्राफर शामिल हैं।
यह भर्ती न केवल पदों की संख्या के मामले में बड़ी है, बल्कि इसमें भाग लेने के लिए आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया भी युवाओं के लिए अनुकूल रखी गई है। बिहार के लाखों अभ्यर्थियों को लंबे समय से इस विभाग में बहाली का इंतजार था, और अब यह अवसर सामने है। खास बात यह है कि इस बार वैकेंसी की प्रक्रिया बहुत ही पारदर्शी और तेज़ी से पूरी की जाएगी, ताकि चुनाव से पहले परीक्षा और बहाली दोनों सम्पन्न हो जाए।
इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी हर जानकारी जैसे कि आवेदन तिथि, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, परीक्षा पैटर्न, फिजिकल टेस्ट, आवश्यक दस्तावेज़, वेतनमान और अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप भी इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें, ताकि कोई भी जानकारी छूट न जाए।
Bihar Police Excise Constable Bharti 2025 – मुख्य बातें
विभाग का नाम | मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार सरकार |
---|---|
लेख का नाम | Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025 : बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही भर्ती 2025 नए नोटिस के साथ 2180 पदों पर जल्द बहाली की तैयारी, जानें पूरी जानकारी! |
भर्ती बोर्ड | केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC), पटना |
पद का नाम | मद्य निषेध सिपाही (Excise Constable) |
नौकरी का स्थान | बिहार |
कुल पद | 2180 पद |
योग्यता | इंटरमीडिएट (12वीं पास) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वेतनमान | लेवल-3 (₹21,700 – ₹53,000/-) |
आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025 क्या है बहाली से जुड़ी मुख्य बातें?
अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार मध्य निषेध उत्पाद विभाग में 2180 पदों पर सीधी बहाली की सूचना जारी हो चुकी है। यह बहाली कांस्टेबल, एलडीसी, कार्यालय परिचारक, अवर निरीक्षक, ड्राइवर और स्टेनोग्राफर जैसे विभिन्न पदों के लिए की जाएगी।
पद का नाम | पद संख्या | नियुक्ति आयोग |
---|---|---|
मद्य निषेध सिपाही | 1603 | केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) |
निम्नवर्गीय लिपिक (निबंधक) | 440 | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
कार्यालय परिचारी (चतुर्थ वर्ग) | 79 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग |
अवर निरीक्षक मद्य निषेध | 28 | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग |
अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक | 14 | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
वाहन चालक | 07 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग |
आयुर्वेदिक ग्रेड-3 कर्मचारी | 09 | बिहार तकनीकी सेवा आयोग |

Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025 आवेदन कब से शुरू होगा?
फिलहाल आयोग को अधियाचना भेजी जा चुकी है। आशा की जा रही है कि जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जैसे ही आयोग सीटों का कैटेगरी वाइज बंटवारा और टाइपिंग का कार्य पूरा करेगा, नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
मद्य निषेध विभाग, बिहार पुलिस शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास
आयु सीमा:
वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
---|---|---|
सामान्य (GEN/EWS) | 18 वर्ष | 25 वर्ष |
BC/EBC (पुरुष) | 18 वर्ष | 27 वर्ष |
BC/EBC (महिला) | 18 वर्ष | 28 वर्ष |
SC/ST (सभी) | 18 वर्ष | 30 वर्ष |
Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025 फिजिकल टेस्ट का पूरा विवरण
पुरुषों के लिए:
- लंबाई: सामान्य/बीसी/ईबीसी – 165 सेमी, एससी/एसटी – 160 सेमी
- छाती: सामान्य – 81-86 सेमी, एससी/एसटी – 79-84 सेमी
- दौड़: 1.6 किमी – अधिकतम समय 6 मिनट
- हाई जंप: 4 फीट
- गोला फेंक: 16 पाउंड – 16 फीट
महिलाओं के लिए:
- लंबाई: सभी वर्ग – 157 सेमी
- दौड़: 1 किमी – अधिकतम समय 5 मिनट
- हाई जंप: 3 फीट
- गोला फेंक: 12 पाउंड – 12 फीट
Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025 आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/EBC/BC के लिए)।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- हस्ताक्षर (स्कैन कॉपी)।
- बैंक खाता विवरण (शुल्क भुगतान के लिए)।
Bihar Police Excise Constable Recruitment 2025– Important Links
ऑनलाइन आवेदन | जल सूचित की जाएगी |
अधिकारी की नोटिफिकेशन | अभी जारी नहीं हुआ |
प्रिंट मीडिया खबर | पेपर नोटिस डाउनलोड करें |
Official Website | csbc.bihar.gov.in |
Home Page | Sarkari Stm.com |
निष्कर्ष
बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में निकली यह 2180 पदों की सीधी बहाली बेरोजगार युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। खासकर उन छात्रों के लिए जो लंबे समय से बिहार पुलिस, उत्पाद विभाग या राज्य स्तरीय किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए केवल 12वीं पास होना ही पर्याप्त है, जिससे अधिकतर युवा पात्रता रखते हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भर्ती में फाइनल मेरिट फिजिकल टेस्ट (PET) के आधार पर बनेगी, इसलिए लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक तैयारी पर भी पूरा ध्यान दें। समय पर आवेदन करें, सभी जरूरी दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार करें।
इस प्रकार की बंपर वैकेंसी बार-बार नहीं आती। यदि आप गंभीरता से सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह अवसर हाथ से न जाने दें। साथ ही, आधिकारिक नोटिफिकेशन आते ही आवेदन की प्रक्रिया में शामिल हो जाएं और किसी भी धोखाधड़ी या अफवाह से बचें।